घाटशिला: GTN न्यूज़:- पुतला दहन विवाद पर भाजयुमो जिला मंत्री ने की प्रेस वार्ता, रखा पक्ष, कार्यकर्ताओं में असंतोष
जीटीएन न्यूज़ झारखंड, आपका अपना लोकप्रिय न्यूज़ चैनल:- बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए ग्रामीण जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराए जाने और उनके पुतला दहन को लेकर उठे विवाद पर बुधवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश वाल्मीकि ने प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में श्री वाल्मीकि ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. उन्होंने बताया कि चुनाव प्रबंधन की कार्यशैली से नाराज होकर धालभूमगढ़ मंडल के महामंत्री राहुल रावत ने भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन किया.