सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 को लागू करने के लिए बैठक आयोजित
हिसार, 06 अक्टूबर।
जिले में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने और पर्यावरण नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न सरकारी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जन स्वास्थ्य व बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंताओं सहित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला नगर योजनाकार, जिला चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स को सख्ती से लागू करने की हिदायत दी गई।
बैठक के दौरान जिले को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन की वर्तमान व्यवस्था,
फोर-वे वेस्ट सेग्रीगेशन यानि कचरे के स्रोत पर ही चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजन (गीला, सूखा, खतरनाक और इलेक्ट्रॉनिक कचरा) की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना, कचरा पैदा करने वाले संस्थानों (जैसे बड़े होटल, अस्पताल, सोसायटियों आदि) का अनिवार्य पंजीकरण और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना, कचरा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित विभागों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना और उनकी जवाबदेही तय करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने और दंडात्मक कार्रवाई के लिए एक मजबूत निगरानी तंत्र का गठन करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
इस अवसर पर नगर निगम से वेद प्रकाश व सीएमजीजीए अमोल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन (06 डीआईपीआरओ फोटो 08 व 09) : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 को लागू करने के लिए आयोजित बैठक में दिशा निर्देश देते उपायुक्त महेंद्र पाल।
Uklana, Hissar | Oct 6, 2026