*सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा एवं शांति भंग करने के मामले में 02 आरोपी काबू।*
*आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 01 गाड़ी बरामद।*
`गुरुग्राम : 06 अक्टूबर 2026`
▪️ दिनांक 05.10.2026 को थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक शराब के नशे में फेज-3 स्थित रोल्टा कंपनी के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में हंगामा एवं गाली-गलौज कर रहे हैं। आरोपियों द्वारा अपनी गाड़ी को सड़क के बीचों-बीच खड़ा करके आमजन के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न की जा रही थी।
▪️ प्राप्त सूचना पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को काबू किया। काबू किए गए आरोपियों की पहचान *पर्व लोहिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी पालम विहार एक्सटेंशन, धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम तथा अवतार लोहिया (उम्र 26 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी, सेक्टर-20, डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम* के रूप में हुई।
▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों आरोपी *एंबियंस मॉल में बाउंसर की नौकरी* करते हैं तथा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा एवं गाली-गलौज कर रहे थे।
▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त *01 गाड़ी बरामद कर नियमानुसार कब्जे में* ली गई है व आरोपियों को अभियोग में शामिल अनुसन्धान किया गया । अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Oct 6, 2026