Bihar news : पुलिस से उलझने के मामले में फरार अभियुक्तों के घर चस्पा किया गया इश्तिहार। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने,घर से देशी कट्टा बरामद और मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्त भेड़िहारी निवासी शेख जहांगीर और शेख शमसेर के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 87/26 में फरार चल रहे उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके बावजूद अभियुक्तों के पकड़ में नहीं आने पर न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई की गयी है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।#PoliceAction #PurushottampurPolice #BiharPolice #WestChamparan #BreakingNews #CrimeNews #AbscondingAccused #PoliceInvestigation #CourtOrder #WarrantAction #IllegalArms #DesiKatta #CattleSmuggling #LawAndOrder #BettiahNews #BiharNews #LatestNews #HindiNews #LocalNews #CrimeUpdate