कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा
महोबकंठ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। रिवई मोड़ के पास से दृगचन्द्र सोनी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि सौरा गांव के पास से ठाकुरदास को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।