मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त में तेजी लाने और संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग के निर्देश दिए
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडते ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थान की भी विशेष निगरानी करें जिससे कि अपराधियों की धर पकड़ हो सके और आपराधिक वारदातों को रोका जा सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।