कुलपहाड़: दीपावली मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, छैमाई माता मंदिर का किया गया निरीक्षण
दीपावली पर्व पर कस्बा बेलाताल स्थित छैमाई माता मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।