हमीरपुर: नजरपुर में संचालित युगचेतना महाविद्यालय में सदर विधायक ने बांटे मोबाइल फोन व टैबलेट
नजरपुर में संचालित युग चेतना महाविद्यालय में सोमवार को छात्र छात्राओं को सदर विधायक ने मोबाइल फोन एवं टैबलेट का वितरण किया। फोन एवं टैबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरों में मुस्कान दौड़ गई। युगचेतना महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति, सदर नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने मौजूद रहे।