हमीरपुर: दांदौ पुलिया के पास से थाना जरिया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
एसपी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 11 मार्च सोमवार को थाना जरिया पुलिस द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र अहिरवार पुत्र कलटुरा निवासी ग्राम अतरौली थाना जरिया को 1 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कस्बा सरीला के दांदौ पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।