हमीरपुर: सुमेरपुर नगर पंचायत में नीलामी सामग्री कम देख भड़के कबाड़ी नीलामी स्थगित
सोमवार को नगर पंचायत के निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी का सामान कम होने के कारण कबाड़ियों ने विरोध जताया और मौके पर मौजूद सामग्री की बोली लगाने की मांग करते रहे। लेकिन अधिशासी अधिकारी ने सामान कम होने पर नीलामी को स्थगित कर दिया। जिससे कबाड़ी निराश होकर बैरंग लौट गए। विज्ञप्ति सूचना के तीन दिन बाद सामग्री कम होने की चर्चायें होती रहीं।