हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में सावित्री बाई फूले का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. रघुवर प्रसाद वर्मा ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत दबी, कुचली महिलाओं की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त महिलाओं के हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर राजेश पथिक, राजेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, अरविंद कुमार ने भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।