हमीरपुर: अधिवक्ताओं का पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध 21वें दिन हड़ताल जारी, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व प्रोग्रेसिव व प्रैक्टिसिंग डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने परिवार न्यायालय की पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध 21वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। न्यायालय के गेट एक पर बने धरना मंच पर सोमवार को कृपाशंकर सिंह, शैलेन्द्र सचान, भगवानदास दीक्षित, प्रताप, रणविजय बैठे।