हमीरपुर: सुमेरपुर में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले मेधावी हुए सम्मानित
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई ने क्रांति तीर्थ के तत्वावधान में एक इंस्टिट्यूट में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में स्थान पाने प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। परिषद के जिला मंत्री कैलाश प्रसाद सोनी ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में काजल शिवहरे ने प्रथम, निधि गुप्ता ने द्वितीय व उमाशंकर तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।