छतरपुर जिले के वन परिक्षेत्र बाजना में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है।वन अमले ने रात 11 बजे बीट बरानांद के दमोह सीमा से सटे जंगल से अवैध रेत से भरी बिना नंबर की स्लेटी रंग की आयसर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। ट्रॉली के जमीन में फंसे होने के कारण ट्रैक्टर को रात में ही बाजना रेंज लाया गया, जबकि ट्रॉली को सुरक्षा में रखकर अगले दिन रेंज परिसर में पहुंचाया गया।बिना दस्तावेजों के अवैध रेत परिवहन करने पर आरोपी नन्हेलाल यादव (निवासी सिलापरी, दमोह) के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। इस त्वरित कार्रवाई में डिप्टी रेंजर रामेश्वर मिश्रा, विनोद शर्मा, वनरक्षक पुनीत प्रजापति, रामहित प्रजापति सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर