गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू लोगों में दिखा गजब का उत्साह घर घर विराजे गजानन
छतरपुर गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है छतरपुर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में भगवान गजानन की मिट्टी की मूर्तियां बिक्री हेतु रखी गई है जहां पर बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने पहुंच रहे हैं स्थानीय दुकानदार पंकज सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिट्टी की मूर्तियां बिक्री हेतु मंगवाई गई है जिससे की पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके उन्होंने बताया कि इस बार कोलकाता से भगवान श्री गणेश की मिट्टी की मूर्तियां बिक्री हेतु मंगवाई गई है बता दें कि आम लोगों के साथ साथ छतरपुर के यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत भी मूर्ति खरीदने पहुंचे उन्होंने कहा कि आगामी दस दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है उन्होंने सभी छतरपुर वासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए यह त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है हम आपको बता दें कि हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर्व एक साथ होने से इस बार सनातन धर्म प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है!!...
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर