कोरांव: कोरांव बाजार के लक्ष्मी गार्डन में दुर्गा पूजा एवं दशहरा को संपन्न करने वाले पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
रविवार रात 9 से 10:30 बजे तक कोरांव बाजार के लक्ष्मी गार्डन में दुर्गा पूजा समितियों और दशहरा मेले के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी ने आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल और विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद शामिल हुए।