बांका: पीबीएस कॉलेज के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार शिक्षक और शिक्षिका हुए घायल
Banka, Banka | Oct 29, 2024 पीबीएस कॉलेज के पास मंगलवार की सुबह 8 बजे एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक सवार शिक्षक प्रशांत कुमार एवं शिक्षिका किरण कुमारी गिरकर जख्मी हो गई।दोनों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक पर सवार होकर एनपीएस स्कूल सिहोलिया जा रहे थे। पीबीएस कॉलेज के पास एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।