श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग को जिलेभर में शैक्षणिक भ्रमण हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में शुक्रवार को दोपहर 03 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय इच्छापुरा का औचक निरीक्षण किया गया जहां प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाये जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।