ढोढपुर में कलस्टर स्तरीय कार्यशाला
-----
जल जीवन मिशन अंतर्गत म.प्र. जल निगम अंतर्गत मूँझरी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के तहत क्रियान्वयन सहायक संस्था उन्नति फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत ढोढपुर में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती निरमा बैरवा एवं एस्क्यूसी मैनेजर श्री नितिन माथुर द्वारा मां सरस्वती जी के दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला को प्रारंभ किया गया।
एस्क्यूसी मैनेजर श्री नितिन माथुर द्वारा मूँझरी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना की जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि मूँझरी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत (समूह जल प्रदाय योजना) ग्रामों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था मूँझरी बांध के द्वारा प्रदाय की जाएगी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा जिसे शुद्ध पेयजल सभी ग्रामीणजन को पर्याप्त मात्रा में प्रदाय होगा।
पीपीटी के माध्यम से जलकर, अंशदान, पानी परीक्षण की जांच, आदि विषयों पर वीडियो के माध्यम से भी समझाया गया। कार्यशाला में 17 ग्राम के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, स्वसहायता समूह अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, स्कूल शिक्षक एवं एसीएम श्री हरिनिवास शर्मा, संस्था प्रमुख श्री शिशुपाल सिंह राजावत, मोबिलाइजर श्री संतराम आर्य, श्री महावीर धाकड़ उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur