सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम से विद्यार्थियों में होगा नेतृत्व क्षमता का विकास-श्रीमती गुड्डी बाई
एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण
-----
योजना एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं का शासकीय उत्कृष्ट उमावि विद्यालय कराहल में समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा गांव के युवाओं को अपनी पढाई को आगे बढाने के लिए अनुकरणीय पहल की गई है तथा विद्यार्थियों को बीएसडब्ल्यू एवम् एम एस डब्ल्यू जैसे रोजगारोमुन्खी पाठ्यक्रम से जोडा गया है। सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
ठस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक प्राध्यापक गर्ल्स कॉलेज श्योपुर डॉ मनीष कुमार सैनी एवं डॉ संजय सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में खंड पंचायत अधिकारी कराहल श्री सुरेश चन्द जाटव, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम उपस्थित रही। कार्यक्रम के शुरूआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई।
विशिष्ट अतिथी डॉ मनीष कुमार सैनी ने कहा कि हमें आगे बढने के लिए स्वयं को बिचार करना पडेगा हम यदि एम एस डब्ल्यू एवम् बी एस डब्ल्यू कर रहे हैं तो हमें डिग्री तो मिलेगी ही साथ ही हमारे अन्दर नेतृत्व करने की क्षमताओं का विकास होगा। डॉ संजय सिंह ने कहा कि विद्यार्थी उक्त पाठ्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को लगने वाली कक्षाओं में सहभागिता कर अपना अध्ययन करें। इसके पूर्व जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह द्वारा जनअभियान परिषद के माध्यम से ग्राम विकास के लिए किये जा रहे कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री वीरेन्द्र कुमार पाराशर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जन अभियान परिषद की व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित बीएसडब्ल्यू एवम् एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुस्तके प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पेड माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा नशा मुक्ति की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में मेंटर्स सुश्री संध्या गौतम, श्री प्रमोद तिवारी, श्री गोवर्धन, श्री रामवरन कुशवाह, नवांकुर संस्थाओं से श्री दीपक गुप्ता, श्री लाखन सिंह कुशवाह, जनपद पंचायत से श्री अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur