सांदीपनि विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
-----
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांदीपनि विद्यालय, श्योपुर में विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों, सामाजिक समरसता एवं मानवता के संदेश को अपने भाषणों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
भाषण प्रतियोगिता का संचालन श्री सोनू जैन एवं श्री नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में वेदिका शर्मा ने प्रथम स्थान, प्रगति बेरवा ने द्वितीय स्थान तथा पूर्ति धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संत रविदास जी के आदर्शों एवं उनके समतामूलक विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार द्वारा विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति-कौशल के साथ-साथ महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026