कोटा के बपावरकलां में धान की पराली से भरी दो ट्रॉलियों में लगी आग, पौन घण्टे की मसक्कत से बुझी आग
बिजली के तारों के टकराने से हुआ हादसा, दो दिन पुराना बताया जा रहा मामला, वीडियो वायरल
सांगोद क्षेत्र के बपावर में दोपहर करीब 12:38 बजे बिजली के तारों के संपर्क में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। आग से करीब दो ट्रॉली पराली जल गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचा लिया गया। आग की सूचना मिलने पर नगर पालिका सांगोद के अधिशासी अधिकारी मनोज मालव ने फायर इंचार्ज शोभाराम मीणा को बताया। इसके बाद दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
दमकल में फायर ड्राइवर पवन सुमन, फायरमैन अंकुश गोचर और राजू पारेता मौके के लिए रवाना हुए। टीम दोपहर 1:17 बजे बपावर पहुंची और मोटर व रील होज की मदद से आग बुझाना शुरू किया।
फायर रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुझाने में करीब 47 मिनट लगे। रिपोर्ट में दो ट्रॉली पराली के नुकसान का जिक्र है।
Sangod, Kota | Nov 29, 2026