झालावाड़ के पिड़ावा में उपप्रधान चुनाव के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
झालावाड़। जिले की पिड़ावा पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और समर्थक आमने-सामने आ गए। कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को मतदान करने से रोके जाने के आरोप के बाद समर्थकों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मतदान केंद्र के बाहर हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने वहां लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और अंदर घुसने का प्रयास किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
Sangod, Kota | Nov 29, 2026