कोटा में जेके पवेलियन स्टेडियम एवं उम्मेद स्टेडियम के मध्य आधुनिक टेंसाइल कैनोपी के निर्माण से शहर को एक नया बहुउद्देशीय आयोजन स्थल मिलने जा रहा है। आधुनिक संरचना से युक्त इस परिसर में एक साथ करीब 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकेगी। इसका उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, सामाजिक समारोहों, सभाओं एवं कवर्ड पार्किंग के लिए किया जा सकेगा। इस परिसर के विकसित होने से शहर में विभिन्न आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा, साथ ही कोटा के नगरीय सौंदर्य और आधुनिक आधारभूत संरचना को भी नया आयाम मिलेगा ।
#kota
Sangod, Kota | Nov 29, 2026