कोटा दादाबाड़ी में कोटा ब्लड बैंक से धोकड़े वाले बालाजी मंदिर तक बना बरसाती नाला
सालभर जनउपयोगी गतिविधियों के आएगा काम आएगा, नाली में सीसी करवाने का काम जोरो पर
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने शनिवार को सीसी कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को अगले डेढ़ महीने में काम पूरा करने केनिर्देश दिए।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि इस नाले में बारिश के दौरान ही पानी आता है, जबकि शेष आठ से नौ माह यह लगभग खाली रहता है। ऐसे में नगर निगम ने खाली रहने वाले इस स्थान का बेहतर उपयोग करने की योजना बनाई है। इसके तहत नाले में सीसी निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम को छोड़कर शेष समय में यहां पार्किंग, बच्चों के खेलने, स्केटिंग और अन्य जनउपयोगी गतिविधियां संचालित की जा सकें।
आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाते हुए अगले डेढ़ माह में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही यहां संचालित की जा सकने वाली गतिविधियों की पहचान कर उनकी कार्ययोजना तैयार करें। अलग-अलग हिस्सों को उनकी उपयोगिता के अनुसार विकसित किया जाएगा।
*रेलिंग लगेगी, नहीं फेंक सकेंगे कचरा*
आयुक्त मेहरा ने अधिकारियों को नाले के बाहर रेलिंग लगाने के लिए भी एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि रेलिंग लगने से लोग नाले में कचरा नहीं फेंक सकेंगे और इसकी सुंदरता भी बढ़ेगी।
*चैनल का मिसिंग लिंक पूरा करे*
निरीक्षण के दौरान आयुक्त मेहरा ने ब्लड बैंक से धोकड़े के बालाजी के बीच बनाए गए चैनल की ज्योति मंदिर से धोकड़े के बालाजी मंदिर के।मिसिंग लिंक को भी पूरा करवाने के निर्देश दिए।
Sangod, Kota | Nov 29, 2026