मुरैना नगर: आवारा लड़कों के कारण नंबर दो स्कूल में छात्र-छात्राएं आधा घंटा लेट परीक्षा देने पहुंचे, पुलिस की मौजूदगी में
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय बालक नंबर दो विद्यालय पर आए दिन आवारा तत्वों के खड़े होने के कारण स्कूल प्रबंधन को आज पुलिस बुलानी पड़ गई और पुलिस की उपस्थिति में बच्चों को आधा घंटे लेट छात्र छात्राओं को छोड़ा गया।इधर बोर्ड के पेपर छुटने के आधा घंटे बाद तक बच्चे घर नहीं पहुंचे, तो अभिभावक चिंतित हो गए और वह स्वयं परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए।