मुरैना नगर: अंबाह मेले में अश्लील नृत्य रोकने गए एएसआई के साथ हुई अभद्रता, नगर पालिका अध्यक्ष के पति का वीडियो हुआ वायरल
अंबाह मेले में नगर पालिका के द्वारा मेले का आयोजन कराया जा रहा था, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान असली डांस चल रहे थे जिसे रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो नगर पालिका अध्यक्ष के पति और उनके साथियों ने एएसआई के साथ धक्का मुखी करते हुए मोबाइल छुड़ा लिया और वर्दी उतरवाने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।