मुरैना नगर: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, पहचान के लिए मुरैना शव गृह में रखा गया व्यक्ति का शव
मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-44 पर बीती रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को मुरैना शव गृह लाकर सुरक्षित रखवा दिया है।वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जिले भर के थानो सहित आसपास के जिले में सूचना भिजवा दी है। पुलिस पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराएगी।