मुरैना नगर: जिला पंचायत कार्यालय के पास से कोतवाली पुलिस ने शातिर बाइक चोर को पकड़ा, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें कीं बरामद
मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बताया की चंबल कॉलोनी स्थित जिला पंचायत कार्यालय के पास से शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अन्य बाइक चोरी की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।