मुरैना नगर: वर्ग विशेष पर समाज की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए गुर्जर समाज और सर्व समाज ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
वर्ग विशेष के समाज द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण गुर्जर समाज की स्वच्छ व धार्मिक छवि को शरण पूर्वक खराब किया जा रहा था, जिसको लेकर आज बुधवार को गुर्जर समाज व सर्व समाज ने रेस्ट हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और छवि धूमल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया गया है ,वही इस मामले में कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।