राजस्थान से बड़ी खबर... चुनाव में हार का असर अब गांव की स्ट्रीट लाइटों पर दिखाई देने लगा है... राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों के बाद करीब 50 स्ट्रीट लाइटें हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है... आरोप है कि चुनाव में हार के बाद गांव की सड़कों को फिर अंधेरे में छोड़ दिया गया... मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं...
दरअसल, पूरा मामला टोंक जिले की पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर दो का है... यहां निवाई से भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक आलोक शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा पंचायत समिति का चुनाव लड़ रही थीं... लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा...
आरोप है कि चुनाव परिणाम आने के कुछ ही घंटों बाद गांव में दिवाली से पहले लगवाई गई करीब 50 स्ट्रीट लाइटें हटा दी गईं... लाइटें हटने के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और इस कार्रवाई को चुनावी हार से जोड़कर सवाल उठाए...
हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये स्ट्रीट लाइटें कथित तौर पर अवैध तरीके से लगाई गई थीं, जिसके चलते उन्हें हटाया गया... लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि अगर लाइटें अवैध थीं, तो चुनाव से पहले उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एसएस मीना ने जांच के आदेश दिए हैं... टोंक के एक्सईएन आरडी मीना को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है... वहीं, पीपलू के एईएन और जेईएन गोवर्धन चौधरी भी जांच के दायरे में हैं...
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि स्ट्रीट लाइटें किसके निर्देश पर लगाई गई थीं, इसके लिए विभागीय अनुमति ली गई थी या नहीं और इन्हें हटाने के पीछे असली वजह क्या थी...
फिलहाल, इस पूरे मामले ने राजस्थान की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है... अब देखना होगा कि जांच में क्या खुलासा होता है और ग्रामीणों को दोबारा रोशनी कब तक मिल पाती है...
#RajasthanNews #TonkNews #PipluNews #StreetLightControversy #PoliticalNews #BJPPolitics #ElectionAftermath #RajasthanPolitics #ViralNews #CitySpecialNews