राजस्थान से एक अनोखी परंपरा की तस्वीर सामने आई है...
जहां अस्पताल में अपनों को खोने के बाद परिजन उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नहीं, बल्कि उनकी आत्माओं को घर वापस ले जाने के लिए पहुंचे... हाथों में पूजा की थाली, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच निभाई गई इस रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...
दरअसल, यह मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिला अस्पताल का है... जहां वागड़ अंचल की सदियों पुरानी लोक मान्यता के अनुसार कुछ परिवार अपने उन दिवंगत परिजनों की आत्माओं को घर ले जाने पहुंचे, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी...
इस दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थाली लेकर अस्पताल पहुंचीं... ढोल-नगाड़ों के साथ परिसर में पारंपरिक रस्में निभाई गईं... महिलाओं ने आरती उतारी और दिवंगत परिजनों की आत्माओं को घर लौटने का न्योता दिया...
बताया जाता है कि वागड़ और आसपास के आदिवासी इलाकों में यह एक पुरानी लोक परंपरा है... स्थानीय मान्यता के अनुसार, अस्पताल में जिन लोगों की मृत्यु हो जाती है, उनके पूर्वजों की आत्मा को सम्मानपूर्वक घर वापस बुलाया जाता है... ताकि उनकी आत्मा भटकने के बजाय परिवार के साथ रहे और घर में सुख-शांति बनी रहे...
इस परंपरा के पीछे लोगों की गहरी आस्था और अपने दिवंगत परिजनों के प्रति जुड़ा भावनात्मक लगाव भी दिखाई देता है...
अस्पताल परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ निभाई गई इस अनोखी रस्म का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है... कोई इसे सदियों पुरानी संस्कृति और परंपरा बता रहा है, तो कोई इस अनूठी लोक मान्यता को जानकर हैरान है...
फिलहाल, डूंगरपुर की यह तस्वीर एक बार फिर दिखाती है कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में आज भी ऐसी कई लोक परंपराएं मौजूद हैं, जो वहां की संस्कृति, मान्यताओं और आस्था से गहराई से जुड़ी हुई हैं...
#RajasthanNews #DungarpurNews #VagadCulture #AdivasiTradition #UniqueTradition #RajasthanViralVideo #IndianCulture #LokParampara #ViralNews #CitySpecialNews