हैदराबाद से बड़ी खबर... सोने की तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों को भी हैरान कर दिया... तस्करों ने करोड़ों रुपये के सोने को किसी बैग या सामान में नहीं, बल्कि चलती कार की पिछली टेल लाइट के पीछे बने गुप्त चेंबर में छिपा रखा था... लेकिन राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की सतर्कता ने तस्करी के इस खेल का पर्दाफाश कर दिया...
दरअसल, डीआरआई की हैदराबाद जोनल यूनिट को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में सोने की तस्करी की जा रही है... इसके बाद अधिकारियों ने 19 नवंबर को संदिग्ध किआ सेल्टोस कार को निशाने पर लिया... बताया जा रहा है कि यह कार कोलकाता से भुवनेश्वर होते हुए हैदराबाद पहुंच रही थी... डीआरआई की टीम भुवनेश्वर से ही इस वाहन पर नजर बनाए हुए थी...
हैदराबाद पहुंचने पर अधिकारियों ने कार को रोककर उसकी गहन तलाशी ली... इस दौरान कार की पिछली टेल लाइट के पीछे विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त चेंबर मिला... इसके अंदर भूरे रंग के टेप में लिपटे तीन पैकेट रखे हुए थे... जब इन पैकेटों को खोला गया तो अधिकारियों के होश उड़ गए... इनके अंदर सोने के कुल 25 बिस्कुट बरामद हुए...
जांच में बरामद सोने का कुल वजन 2 किलो 980 ग्राम बताया गया है... जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 83 लाख रुपये आंकी गई है... अधिकारियों के मुताबिक, यह 24 कैरेट शुद्ध विदेशी सोना है...
कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने सोने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया... वहीं, कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... फिलहाल सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एजेंसी पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है...
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि करोड़ों रुपये का यह सोना कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी... फिलहाल कार की टेल लाइट में छिपाकर की जा रही सोने की इस तस्करी का खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है...
#HyderabadNews #GoldSmuggling #DRIAction #GoldSeizure #GoldSmugglers #HyderabadDRI #KiaSeltos #SmugglingNews #ViralNews #CitySpecialNews