उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है... जहां पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई... लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी... हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 4 बच्चों की मौत हो गई... जबकि 25 बच्चे घायल हो गए... हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा...
दरअसल, कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के करीब 50 बच्चे पिकनिक मनाकर बस से वापस लौट रहे थे... इसी दौरान कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी...
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया... बस के अंदर सीटें तक उखड़ गईं और कई बच्चे अंदर ही फंस गए... अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई... बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े...
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची... स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया... इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया...
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया... वहीं 25 घायल बच्चों का उपचार जारी है... हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया... जिन बच्चों के घरों में पिकनिक से लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब मातम पसरा है...
फिलहाल इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है...
कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर... पिकनिक की खुशियां मातम में बदल गईं...
#KannaujNews #KannaujAccident #LucknowAgraExpressway #UPNews #SchoolBusAccident #RoadAccident #BreakingNews #RoadSafety #UttarPradeshNews #CitySpecialNews