जेवर: दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ग्रेटर नोएडा पहुंचे, निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जेवर क्षेत्र में पहुंचकर निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक भी की है।