जेवर: सेक्टर-18 से पुलिस ने निर्माणाधीन साइटों से चोरी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन साइटों से चोरी करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान व चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से मनवीर, रिंकू, शकील व गुलफाम के रूप में हुई है। अभियुक्तों को आज जेल भेजा जा रहा है।