चरपोखरी: मकुन्दपुर में संदिग्ध हालात में आर्मी जवान को लगी गोली, ऑपरेशन के बाद उसकी हालत स्थिर
चरपोखरी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को आनन-फानन में आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया गया की घायल युवक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व राजेंद्र शाह के पुत्र भोला शाह है।