तिजारा: टपूकड़ा में मनाया गया 80वां उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
Tijara, Alwar | Aug 15, 2026 टपूकड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार सुबह करीब 8 बजे तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ और उपखंड अधिकारी कृष्ण यादव ने ध्वजारोहणकर झंडे को सलामी दी।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया ।