मौलाना मीर मोहम्मद बोले- जिलेभर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल, जिला प्रमुख और प्रधान कांग्रेस के बनेंगे : जालोर। जिला परिषद वार्ड संख्या दो से कांग्रेस प्रत्याशी मौलाना मीर मोहम्मद ने जिलेभर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है और किसान सहित आम वर्ग विभिन्न समस्याओं से परेशान है। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। किसानों को समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन और किसानों की आवाज उठाती रही है। क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस का जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में प्रधान बनने का दावा किया।
Jalor, Jalor | Nov 12, 2026