गहलोत पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका : जालोर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंककर नारेबाजी की और बयान पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी का विरोध करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 11, 2026