आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा सामूहिक सेवा संकल्प अभियान एवं नमो युवा शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
--
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नमो युवा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2026 को विकासखंड अशोक नगर के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र शंकरपुर मगरधा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों से आई महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों एवं स्कूल/छात्रावास में युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इस दौरान योग, विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें चेयर रेस,रस्सी कूद,नींबू रेस आदि प्रमुख रहे। दीदियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया साथ ही सामूहिक रूप से वृक्षारोपण एवम 76 गुब्बारे छोड़े गए। प्रतियोगिता की विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रस्तुति दी एवं अपने अनुभव साझा करते हुए समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी गई,दीदियों द्वारा बताया गया कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर गरीब महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही है एवम आजीविका के अवसर प्राप्त करने तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होने में आजीविका मिशन से काफी सहायता मिली है आज समूह की दीदीया अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर लखपति दीदी बन रही है।
कार्यक्रम में म. प्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री अवनीश अग्निहोत्री, जिला प्रबन्धक श्री शिव प्रसाद सिंह,कार्यक्रम प्रभारी श्री अरविंद बागरी ,श्री सौरभ जैन के साथ विकासखंड स्तरीय स्टाफ के साथ सीएलएफ अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या मे समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar