जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम पंचायत ककराई में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान उद्यम संवाद कार्यक्रम में
उद्यमी राजेंद्र सिंह ने अपने सफल उद्यमी होने के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अंतर्गत मसाला उद्योग स्थापित किया है। उद्यानिकी विभाग द्वारा योजना के तहत 18 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ। योजना के तहत 10 लाख की सब्सिडी मिली है। इस सहायता से मैं मेरा काम अच्छे से कर पा रहा हूं। जिसमें मेरे अब प्लांट में 8 से 10 लोग काम कर रहे हैं।मेरा जो प्लांट है उसकी कैपेसिटी 8 से 10 क्विंटल पर रोज की है।इसमें अब मेरा ऑनलाइन भी मसाले जा रहे हैं और ऑफलाइन भी। ऑनलाइन के माध्यम से कोई भी gvmasale.com के माध्यम से ऑर्डर कर सकता है और Flipkart से भी कर सकता है। अभी मेरा अगला प्लान मेरा विदेशों में भेजने का भी है तो मैंने सैंपल भी भेज चुका हूं। सफल उद्यमी का श्रेय में उद्यानिकी विभाग और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना को देता हूं।
CM Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#ashoknagar
#सेवा_संकल्प_अभियान