17/09/2026 - छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। और साथ ही
1.माननीय उच्च शिक्षा मंत्री महोदय, मधप्रदेश शासन भोपाल
2. उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय, सतपुड़ा भवन भोपाल (म.प्र)
3. श्रीमान जिलाधीश महोदय, जिला अशोकनगर (म.प्र) को भी प्रेषित किया।
जिसमें निम्न माँगें की_
1.प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बस सुविधा के नाम पर ली जा रही ₹360 की फीस पर रोक लगाई जाए तथा छात्रों को निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
2.कॉलेज में छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ की स्थायी भर्ती की जाए तथा नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए। स्थायी भर्ती होने तक आवश्यकतानुसार अस्थायी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।
3.कॉलेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त संख्या में पाठ्यपुस्तकें, साहित्यिक पुस्तकें एवं आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी कक्षाओं/विषयों का सिलेबस उपलब्ध कराया जाए।
4.साइंस की बंद पड़ी विभिन्न प्रयोगशालाओं को चालू किया जाए, प्रयोग सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा नियमित प्रायोगिक कक्षाएँ संचालित की जाएँ व पर्याप्त स्थाई लैब टेक्निशियन की भर्ती की जाए।
5.कॉलेज में छात्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में विभिन्न खेल सामग्री एवं खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए ।
6.पी.जी. में उपलब्ध सभी सेल्फ-फाइनेंसिंग कोर्सेस को गवर्नमेंट कोर्सेस की श्रेणी में लाया जाए तथा जो विषय महाविद्यालय में उपलब्ध नहीं हैं, जैसे M.A. में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल तथा M.Sc. में जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि विषयों को शुरू किया जाए।
7.महाविद्यालय में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर लगवाए जाएँ तथा छात्रों को स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाए।
8.छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम चालू किया जाए तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
9.सभी पात्र विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा SC एवं ST वर्ग के विद्यार्थियों की लंबित आवास सहायता राशि तत्काल जारी की जाए।
10.बंद पड़े सभी छात्रावासों को खोला जाए तथा छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए। छात्र संख्या के अनुरूप नए छात्रावास खोले जाएँ।
11.महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाए।
12.शिक्षा के सार तत्व को खत्म करने वाली तथा निजीकरण, व्यापारीकरण एवं साम्प्रदायीकरण को बढ़ावा देने वाली “नई शिक्षा नीति 2020” को रद्द किया जाए।
#aidso #ashoknagar #kttv #neharupgcollege
AIDSO Madhyapradesh #students #AIDSO
#savepubliceducation
@highlight