मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत ककराई में शिविर आयोजित
--
शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत ककराई में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, एसडीएम श्री इसरार खान,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह यादव,जनपद सदस्य प्रियंका अहिरवार, सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में 238 आवेदन प्राप्त हुए। 63 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदन के निराकरण की समय सीमा निर्धारित की गई।
शिविर में आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री ने कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में आवेदकों की समस्याओं का मौके पर हर संभव निराकरण कराया जाता है। शिविर का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं एवं सेवाएं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए अधिक से अधिक युवाओं और उद्यमियों को रोजगार से जोड़ने के लिए एमपीआरडीसी के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा से युवाओं को जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के माध्यम से डिप्लोमा करने के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 4632 सीएम हेल्पलाइन में से 3471 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 1161 शिकायतों के निराकरण हेतु कार्यवाही प्रचलित है। लोक सेवा में प्राप्त आवेदन 1215 में से 1215 आवेदन निराकृत आवेदन किये गये। जन-विश्वास अभियान में लोक सेवा अंतर्गत जिला प्रथम स्थान होने पर अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने जनविश्वास अभियान अंतर्गत सीएम हेल्पलाईन में ब्लॉक 10वे स्थान जिला द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के तहत ग्रामीण आबादी को उनका अधिकार मिलेगा। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को रजिस्ट्री के दस्तावेज नि:शुल्क प्रदाय किये जायेगे। इस हेतु पात्र हितग्राही ग्राम पंचायत,पटवारी के माध्यम से ई-केवायसी करा सकते है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड,समग्र आईडी अपडेट रखे। बैंक खाता आधार से लिंक रखे।
पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित जो भी समस्याएं एवं शिकायते होगी,उनका भी हर संभव निराकरण कराया जायेगा।
शिविर में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया गया है। अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी गांव गांव में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण पूरी कृतज्ञता के साथ आमजन के कार्यो एवं समस्याओं का समाधान करें।
शिविर में श्री प्रतापभान सिंह यादव,श्री सतेन्द्र कलावत,श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी ने भी मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में संबोधित किया।
उद्यम संवाद स्थापित
कार्यक्रम में आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री द्वारा शासन की स्वरोजगार योजना के लाभान्वित हितग्राहियों से उद्यम संवाद किया गया। उन्होंने हितग्राहियों से स्वरोजगार स्थापित से लेकर प्रोजेक्ट,आर्थिक लाभ,अन्य लोगों को रोजगार सहित उनके सफल उद्यमी की जानकारी ली। इस दौरान उद्यमी ने रोजगार हेतु सफल होने की सफलता की कहानी बताई।
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत 152 हितग्राहियों को हितलाभ एवं शासकीय सेवाओ का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना,आयुष्मान कार्ड,फौती नामांतरण,खसरे की नकल,प्रसूति सहायता,जन्म प्रमाण प्रमाण,क्रेडिट कार्ड, 16 स्व सहायता समूहों को 45 लाख रूपये की ऋण राशि,कान की मशीन,व्हील चेयर सहित अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
--
शिविर के आयोजन के पश्चात सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
#ashoknagar
#सेवा_संकल्प_अभियान
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026