बस स्टेण्ड की दुकानों का किया निरीक्षण, चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से आम जन का बताया मिलावट की जांच का तरीका
---
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा अशोकनगर बस स्टेण्ड पर चलित खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा जांच कार्यवाही की गई । बस स्टेण्ड में संचालित चाय नाश्ते की दुकानों का औचक निरीक्षण कर उन्हे खाद्य पदार्थों को हमेशा ढंक कर विक्रय किये जाने, दुकानों में साफ-सफाई रखे जाने एवं खाद्य पंजीयन को प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वह समोसा कचौडी नमकीन जैसे खाद्य पदार्थों को अखबारों में रखकर विक्रय न करे । निरीक्षण के दौरान न्यू भग्गा रेस्टोरेंट से बेस्ट बिफोर निकले हुये 200 मिली की 50 शीतल पेय की बोतलों तथा डेश मैंगो ड्रिंककी 600 मिली की 05 बोतलों का मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता की उपस्थिति में विनष्टीकरण कराया गया । चलित खाद्य प्रयोगशाला के केमिस्ट हरिओम ओझा के द्वारा बस स्टेण्ड पर आम जन को घर पर ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच किस प्रकार की जाये, उनके जांच का तरीका बताया गया एवं खाद्य पदार्थों को खरीदने के पूर्व उनका लेबल पढने की समझाइश दी गयी।
#ashoknagar