अशोक नगर: फुटेरा गांव में रास्ते के विवाद में 30 वर्षीय युवक पर हंसिया से हमला, हाथ गंभीर जख्मी
अशोक नगर जिले के फुटेरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर एक व्यक्ति ने हंसिया से हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ गंभीर जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ते फुटेरा गांव निवासी गोलू पुत्र बादाम सिंह अहिरवार उम्र 30 वर्ष का गांव के ही कमल सिंह अहिरवार से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था इसी को लेकर गुरुवार को शाम 6:00 बजे युवक पर हमला कर दिया।