सिहोरा: सिहोरा के कन्या शाला, बाबाताल, गोरी तिराहा में मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई, 17 चालान काटे गए
सिहोरा के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अजय उइके एवं सिहोरा थाना स्टाफ सहित बाबाताल मंदिर के पास शासकीय कन्या शाला ज्वालामुखी रोड एवं गोरी तिराहा में वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें कुल 17 चालान काटे गए। वाहन चेकिंग के दौरान स्कूल बसों में एवं ऑटो चालक वैन चालक द्वारा अतिरिक्त सवारी ले जाने पर उनके चालान काटे गए।