जहानाबाद: जिला अतिथिगृह में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित, सांसद, विधायक सहित गणमान्य मौजूद
पिछले दिन जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के बीच हुए नोंकझोंक को लेकर शनिवार को सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव, सदर विधायक सुदय यादव सहित अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर परिषद जहानाबाद के करीब दो दर्जन वार्ड पार्षद मौजूद रहे। जहां वार्ड पार्षदों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम किया गया।