जहानाबाद: माड़बाड़ी धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक का समापन, आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनी
जहानाबाद के माड़बाडी धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय कार्यसमिति की आयोजित तीन दिवसीय बैठक का समापन हुआ जिसमें शामिल लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में प्रदेश स्तरीय कई पदाधिकारी शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने शुक्रवार दिन में करीब 5 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान इस बैठक के उद्देश्यों को बताया।