जहानाबाद: अब्दुल बारी नगर भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन, जिले में 701 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए
जहानाबाद के अब्दुल बारी नगर भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जहां सक्षमता परीक्षा पास करने वाले जिले के नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया । जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शनिवार दिन में करीब 4 बजे बातचीत के दौरान कहा कि जिले के कुल 701 शिक्षकों को नियोजन पत्र वितरित किया जा रहा है जिसमें सदर प्रखंड के 165 शिक्षक शामिल रहे।